फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीसी के समक्ष राय रखकर करें वक्फ संशोधन बिल का विरोध : दारुल उलूम

Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। वक्फ संपत्तियों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधन का लगातार विरोध हो रहा है। इस बीच इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने देश के मुसलमानों से बड़ी अपील की है। मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने देशभर के मुसलमानों से अपनी राय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष रखकर इसका विरोध करने की अपील की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी अपील में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि वक्फ इस्लाम का एक अहम कार्य है। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहा संशोधन बिल इसकी सूरत को पूरी तरह बदल देगा। इसलिए देश के मुसलमानों को चाहिए कि वह ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के द्वारा जारी प्रारुप के जरिये जेपीसी के समक्ष अपनी राय रखकर इस बिल का पुरजोर विरोध करें। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया संशोधन बिल वक्फ को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विरोध के बाद इस बिल को जेपीसी के हवाले कर दिया गया। जेपीसी ने सभी संस्थाओं और लोगों से इस पर राय मांगी है। बोर्ड की ओर से एक बार कोड भी जारी किया गया है। जिससे आसानी से जेपीसी को अपनी राय भेजी जा सकती है। मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि देश के मुसलमान अधिक से अधिक जेपीसी को अपनी राय भेजें और यह बताएं कि उनके लिए वर्तमान वक्फ कानून ही काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें