जन आक्रोश के दौरान राकेश टिकैत का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों की ओर से जनाक्रोश यात्रा में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को भीड़ ने घेर लिया, काफी देर तक खींचतान होती रही। भगवा झंडे से उनके सिर पर हमले के प्रयास और धक्कामुक्की के दौरान उनके सिर से पगड़ी गिर गई। पुलिस सुरक्षा में टिकैत को वहां से निकाला गया। आक्रोशित भाकियू ने शहर में ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। इसे लेकर आज पंचायत की जाएगी। सुबह से ही विभिन्न जिलों से भाकियू कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को टाउनहॉल के मैदान पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए थे, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने माइक लेकर संबोधन करने का प्रयास किया, लेकिन उनका विरोध शुरू हो गया। भीड़ में आगे खड़े कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी।
सिसौली में बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
विरोध बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकैत को सुरक्षा घेरे में निकालने का प्रयास किया। सुरक्षा घेरे के बीच में ही एक युवक ने भगवा झंडे से उनके सिर पर हमला करने का प्रयास किया।
सिसौली में बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने युवक को रोका। इस दौरान जब टिकैत युवक की तरफ बढ़े तो भीड़ की धक्कामुक्की में उनकी पगड़ी गिर गई। दोबारा उन्हें पगड़ी पहनाई गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और टिकैत को सुरक्षा के घेरे में निकलवाया गया।
क्षेत्र में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन को कुचलने की कोशिश : टिकैत
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा को कैप्चर कर लिया गया था। किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास है। पुलिस को अपना काम करना चाहिए। वीडियो फुटेज मौजूद है। हम शहर में सबके सहयोग से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे, वह सबका होगा।
क्षेत्र में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
क्या है वजह
मुजफ्फरनगर। पहलगाम प्रकरण के बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सिंधू नदी का पानी बंद किए जाने को गलत बताया था। इसका विरोध शुरू हो गया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के बयानों पर भी कुछ लोग नाराज थे। ऐसे माहौल में टिकैत जनाक्रोश यात्रा में पहुंचे तो उनको विरोध झेलना पड़ा।