फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रछौती में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने का विरोध, आबादी से दूर बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रछौती में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने का विरोध, आबादी से दूर बनवाने की मांग
विज्ञापन

मवाना। गांव रछौती के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव को दिए ज्ञापन में गांव में मंदिर के पास बनवाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण रुकवाए जाने तथा आबादी से दूर बनवाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत के वार्ड 14 से सदस्य संतपाल ने कहा है कि 23 दिसंबर को उसके पास गांव के 15-20 लोग आए। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा मंदिर के बराबर मे कूड़ा निस्तारण प्लांट बनवाया जा रहा है, जिससे मंदिर और इष्ट देवों का अपमान होगा। साथ ही उक्त प्लांट आबादी में बनवाया जा रहा है। जिससे वातावरण में दुर्गंध तथा प्रदूषण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान से पूछे जाने पर उन्होंने इसकी पुष्टि की। जब उनसे इसका प्रस्ताव पास होने के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी। संतपाल ने ज्ञापन में आशंका व्यक्त की कि उक्त प्रस्ताव फर्जी तरीके से पारित किया गया है। यदि कूड़े का प्लांट मंदिर के बराबर में बनवाया जाएगा तो हिंदू समाज की भावनाएं आहत होंगी। कूडे़ के प्लांट को आबादी से दूर बनवाए जाने की मांग की है।
पुलिया की रेलिंग की मरम्मत कराने की मांग
मवाना। छात्र नेता अंकित अघाना ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में रजबहे व गंग नहर की पुलिया की रेलिंग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
छात्र नेता ने बताया कि मवाना-भद्रकाली मार्ग पर गन्ना मिल से आगे नाला पुलिया व गंग नहर के समीप रजबहे की पुलिया, गंगनहर पुल व रेलिंग संकरी अवस्था में है। जहां लगातार दो घुमावदार मोड़ हैं। जिससे रात के समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। मिल का सीजन होने के कारण गन्ना लदे वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। वहीं भद्रकाली मंदिर पर 9 जनवरी से मेला लगेगा। घना कोहरा तथा रेलिंग संकरी व क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसा हो सकता है। पत्र में रेलिंग की मरम्मत कराए जाने व रिफ्लेक्टर लगवाकर दुर्घटना होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

नाली व चकरोड कब्जा मुक्त कराने की मांग
मवाना। गांव छुछाई के लोगों ने उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई सरकारी चकरोड व सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि गांव में स्थित सरकारी स्कूल से लेकर गांव ललियाना में सिवाना रजबहा गुजर रहा है। सरकारी रजबहे के पश्चिम दिशा में सरकारी चकरोड व सरकारी नाली को दबंगों ने अपने चकों में मिला लिया है। जिससे सिंचाई के लिए खेतों में पानी नहीं जा पाता है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। जनहित में सरकारी नाली व सरकारी चकरोड को दबंगों से कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में संदीप कुमार, सुनील, पप्पू, लीलू, सुखपाल, अजब सिंह, रकम सिंह, मदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें