फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष करा रहा देश में आतंकी हमले : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देश में आतंकी हमले विपक्षी की वजह से हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देती हैं, जो देश के लिए घातक साबित हो सकते हैं। भाजपा की सीटें कम होने के बाद से आतंकवादी हमले होने शुरू हो गए, जिनकी वजह ये ही लोग हैं। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश का नाम नीचा करते हैं। अखिलेश यादव भी ऐसा ही कर रहे हैं। मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ये बातें बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोगों को जाति बिरादरी में बांटकर तोड़ने का काम करती है, जबकि भाजपा ने हर वर्ग के लिए सर्वांगीण विकास का काम किया। भाजपा के सदस्यता अभियान पर बताया कि इसी 2 और 3 सितंबर के बीच में भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर 2 लाख 62 हजार से ज्यादा बूथ हैं और हर बूथ पर 200 लोग सदस्य बनेंगे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि महानगर का लक्ष्य 2.50 लाख का है और जिले का लक्ष्य 4 लाख लोगों को सदस्यता दिलाने का है। यह सदस्यता अभियान पहले चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा और दूसरे चरण में 2 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा का सदस्य इसलिए बनना जरूरी है क्योंकि ये पार्टी जाति, लूट खसोट की राजनीति नहीं करती, बल्कि इस पार्टी में कार्यकर्ता का विकास होता है। भाजपा अपने माध्यम से व्यक्ति का निर्माण, व्यक्ति के माध्यम से समाज का निर्माण, और समाज के माध्यम से प्रदेश और देश का निर्माण करती है। इसलिए आज देश मोदी जी के नेतृत्व में नए शिखर छूता जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सांसद अरुण गोविल, मेरठ महानगर के प्रभारी विजय शिवहरे, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मनीष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें