शामली। जिला उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल और अंडरपास के निर्माण का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों के विरोध के चलते प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
उद्यमियों की मांग पर डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बुधवार को औद्योगिक इकाई से लेकर पूर्वी यमुना नहर तक ओपन नाले निर्माण के लिए मौके पर निरीक्षण करेंगे। ओपन नाले के निरीक्षण के बाद एस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजेंगे।
मंगलवार को शाम चार बजे के बाद विकास भवन के सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में साईमा-0लघु उद्योग भारती के चेयरमेन अंकित गोयल ने कहा कि कंडेला औद्योगिक क्षेत्र से लेकर पूर्वी यमुना नहर खेड़ी करमू तक नाला चौक हो जाने से औद्योगिक क्षेत्र में जल भराव होता है। उद्यमी ओपन नाला बनाए जाने की मांग कर रहे है। डीएम ने आश्वासन दिया है कि औद्योगिक क्षेत्र का 3.2 किमी ओपन नाला बनाए जाने के लिए दस करोड़ रुपये से अधिक का एस्टीमेट बन रहा है। वह बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र का ओपन नाले का जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक का मौका मुआयना करके एस्टीमेट तैयार कराएंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मेंं शामली के 67वें स्थान पर रहने पर एलडीएम पर नाराजगी प्रकट की।
शहर में आईजीएल की पाइप लाइन के मुद्दे पर ईओ ने आश्वासन दिया कि शहर में आइजीएल की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करके एक माह में शामली की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दी जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल और अंडरपास की मांग उद्यमियों की ओर से उठाई गई थी। उन्होंने धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल और अंडरपास का विरोध करते हुए कहा कि धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल और अंडरपास का निर्माण होने से शहर के व्यापारी उजड़ जाएंगे। उन्होंने तर्क दिया कि धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल और अंडरपास का मुद्दा व्यापारियों का है। उन्होंने धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल और अंडरपास का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की है। डीएम ने बताया कि शहर में प्रस्तावित धीमान पुरा रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल एवं अंडरपास का प्रस्ताव निरस्त कर दिया है।
गर्ग ने शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला फतेहपुर गांव में आरक्षित भूमि में बनाने और आवश्यकता पड़़ने पर भूमि खरीदने का सुझाव दिया। प्रधान डाकघर का व्यापारियों के टीडीएस का मामला उठाया। बैठक में सीडीओ विनय तिवारी, आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन, अमित जैन, आशीष अग्रवाल, विशाल गुप्ता, कोमल जैन, गौरव गोयल, सुधीर धीमान, अनुराग जैन, सजीव प्रजापति, राहुल गोयल, सुभाष धीमान, आशु बत्रा मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला उद्योग केंद्र की निदेशक जैसमीन फौजदार ने किया।