फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के आठ पार्कों में लगे ओपन जिम, ताजा हवा के बीच सेहत होगी दुरूस्त, बनेंगी 13 नर्सरी

Thu, 17 Jan 2019 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
open gym
विज्ञापन

मेरठ विकास प्राधिकरण ने छह पार्कों के बाद अब आठ पार्कों में ओपन जिम लगा दिए हैं। इसके अलावा एमडीए मवाना क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट विकसित करेगा। इसके लिए चयनित जमीन को देखने के लिए प्रमुख सचिव आवास भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन


गंगानगर योजना के पाकेट के स्थित जोनल पार्क, वेदव्यासपुरी के जोनल पार्क सेक्टर एक, पाकेट सी व ए स्थित पार्क, शताब्दीनगर सेक्टर ए के पाकेट बी, श्रद्घापुरी पाकेट सी एवं लोहियानगर पाकेट बी, पुलिस एंक्लेव व पाकेट सी में 25 लाख से ज्यादा की लागत में ओपन जिम लगाए गए हैं। लोहियानगर स्थित सी पाकेट में मिट्टी आदि का काम शेष रह गया है। यहां भी 26 जनवरी तक जिम लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

जल्द तलाशेंगे जमीन
मवाना क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट विकसित करने के लिए जमीन की तलाश चल रही है। वीसी साहब सिंह बृहस्पतिवार को इसका निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा एमडीए में 13 उद्यान निरीक्षक एक माह में एक-एक नर्सरी तैयार करेंगे। इसके लिए वन विभाग से भी राय ली जाएगी।

गत दिवस लखनऊ में आयोजित बैठक से लौटे वीसी ने एमडीए में अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि सभी निर्देशों पर अमल किया जाए। डिजिटल डायरी तैयार हो रही है। ऑनलाइन म्यूटेशन, ऑनलाइन नकल कॉपी वितरण का काम शुरू हो गया है। आवश्यकता है कि इसे व्यवहार में लाया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें