फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खुले नाले और सरियों से खतरा, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका की लापरवाही के चलते कालंद चुंगी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर हादसे का खतरा बना हुआ है। मोहल्ला कमरानवाबान स्थित इस मार्ग पर बीते कई दिनों से खुला नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालात यह हैं कि नाले पर रखे स्लैब क्षतिग्रस्त होने से उनमें से सरिये बाहर निकल आए हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले सप्ताह इसी स्थान पर एक वाहन गड्ढे में गिर गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी पालिका प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। अब नाले के ऊपर निकले नुकीले सरिये विशेष रूप से दोपहिया चालकों के लिए खतरनाक बने हुए हैं। समाजसेवी हनीफ राणा, सद्दाम अंसारी, आमिर मिर्जा, शौकीन, साहिल, नूर हसन, शफीक आदि का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी बीच पहल करते हुए खुले सरियों को प्लास्टिक की बोरियों से ढक दिया ताकि आने-जाने वाले लोगों को खतरे का संकेत मिल सके। रात के समय यह स्थान और अधिक जोखिम भरा हो जाता है क्योंकि अंधेरे में सरिये दिखाई नहीं देते। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि पालिका टीम को मौके पर भेजकर समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें