मेरठ। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 26 अप्रैल को शतरंज और खो-खो की ओपन प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता रविवार को होगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
शतरंज के कोच नीरज सोम और खो-खो के कोच संजय सैनी ने यह जानकारी दी। शतरंज में खिलाड़ियों की बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन होगा। वहीं, खो-खो में फुर्ती, टीम भावना और खेल कौशल देखने को मिलेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना बढ़ाना है। साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना भी है।