फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सालयों में दूसरे दिन भी दो घन्टे नहीं चली ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी चिकित्सालयों में दूसरे दिन भी दो घंटे नहीं चली ओपीडी
विज्ञापन

मेरठ। पीएल शर्मा जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह 8 से 10 बजे तक चिकित्सकों और स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान दो घंटे तक ओपीडी नहीं चली। मरीज इंतजार में बैठे रहे। 10 बजे के बाद ओपीडी चालू हुई और चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।
प्रदेश स्तर पर चिकित्सकों और चिकित्सीय स्टाफ के स्थानांतरण के विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर यह कार्य बहिष्कार किया गया। इससे मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि इसके बाद सामान्य ओपीडी चली। मेडिकल कॉलेज में राजकीय नर्सिंग संघ ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। हालांकि मेडिकल में ओपीडी प्रभावित नहीं हुई। वहां नर्सिंग संघ के अलावा अन्य कर्मचारी भी हैं और डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा के हैं, इसलिए ओपीडी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. सुभाष ने बताया कि स्थानांतरण नीति के विरोध में डॉक्टरों व कर्मचारियों ने आंदोलन का एलान किया था, कार्य बहिष्कार सफल रहा। हालांकि अब कुछ हल निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें