फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डाक्टर के नाम पर बना दिया ओपीडी व उपचार के पर्चा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों की जानकारी पर खुला मामला

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मेरठ। शहर के एक चिकित्सक ने गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल के संचालकों पर अपने नाम का प्रयोग करने, उनके नाम पर ओपीडी व उपचार के बिल बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों की जानकारी पर इस मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

वेस्टर्न कचहरी रोड शिवपुरी निवासी डॉ. जगदीश सिंघल का ईव्ज चौराहे के पास शिवम प्लाजा कॉम्प्लेक्स में अपना क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर बजाज फाइनेंस हेल्थ इंश्योरेंस से एक महिला का फोन आया। उनके व्हाट्सएप पर एक ओपीडी का पर्चा व रसीद भेजी। यह रसीद सहारा हॉस्पिटल ने मोनिका नाम की महिला के नाम से जारी की थी। इस पर उनके हस्ताक्षर भी थे। गढ़ रोड के अजंता कॉलोनी स्थित सहारा हॉस्पिटल की ओर से लेटरपैड व मोहर भी लगी थी। डॉ. जगदीश ने आरोप लगाया कि उन्होंने कभी सहारा हॉस्पिटल में न तो ओपीडी की न ही कभी उपचार के लिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाम, हस्ताक्षर व अन्य कागजातों का गलत प्रयोग किया गया है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन पर इसका शक जाहिर किया। उन्होंने कोतवाली थोन पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। डॉ. जगदीश सिंघल ने एसएसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र दिया। जांच के बाद उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें