फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी छुट्टी पर, आलोक प्रियदर्शी ने संभाला चार्ज

Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तत्कालीन एसपी सिटी ओपी यादव मुरादाबाद में एसपी देहात के पद पर ट्रांसफर होने के बाद तीन दिन से अवकाश पर हैं। ऐसे में सोमवार को नवागत एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी के सामने चार्ज संभाल लिया। हालांकि एसपी सिटी का सरकारी नंबर अभी भी ओपी सिंह के पास है जो छुट्टी से लौटकर ओपी सिंह सौंप सकते हैं।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार साल से एसपी सिटी की कुर्सी पर जमे रहे ओपी सिंह ने मेरठ में ही एसपी देहात के पद पर ट्रांसफर होने के आठ दिन बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा था बल्कि ट्रांसफर रुकवा लिया था। एक साल पहले ही उनका ट्रांसफर एसपी ट्रैफिक आगरा के पद पर हुआ। उनकी जगह मेरठ आए अभिषेक सिंह को एसएसपी ने एसपी सिटी का चार्ज सौंप दिया। लेकिन ओपी सिंह अपने घंटाघर स्थित ऑफिस पहुंचे और आक्रामक तेवर दिखाकर लखनऊ तक हलचल मचा दी। आखिरकार अभिषेक आगरा लौट गए। अब पांच दिन पहले शासन ने फिर ओपी सिंह को एसपी सिटी मुरादाबाद बनाया था, लेकिन अगले ही दिन संशोधन कर वहीं पर एसपी देहात बना दिया। जिसके बाद एसपी सिटी छुट्टी पर चले गये। सोमवार को एसपी सिटी मथुरा के पद से ट्रांसफर होकर आये आलोक प्रियदर्शी ने चार्ज संभाल लिया। महकमे में चर्चा रही कि ओपी सिंह शायद इस बार भी अपना ट्रांसफर रुकवा लेंगे। लेकिन  देर रात फोन पर हुई बातचीत में ओपी सिंह ने यही कहा कि वह बाहर हैं। एक या दो दिन में आने पर सीयूजी नंबर आलोक प्रियदर्शी को लौटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें