फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! ऐसे हैं डायल-100 वाले, पुलिसकर्मी की करतूत कैमरे में कैद

Wed, 27 Jun 2018 11:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने क्राइम कंट्रोल और लोगों की सहायता के लिए यूपी 100 पुलिस सड़कों पर उतारी। लेकिन कुछ पुलिस वाले हैं जो सरकार की मंशा को पलीता लगाने पर तुले हैं। सोमवार को दिल्ली रोड पर 545 नंबर की यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने रांग साइड निकलने के लिए जिम जा रहे एक कार चालक से जमकर अभद्रता की। लौटते वक्त युवक ने उसी यूपी पुलिस की करतूत को मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें : उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की पत्नी से गैंगरेप, लखनऊ तक गूंज

दिल्ली रोड निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार का युवक सुबह करीब 10:30 बजे अपनी कार से बागपत रोड स्थित एक जिम जा रहा था। आरोप है कि गऊशाला के सामने रांग साइड आई यूपी 100 की गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने जल्दी निकलने के चक्कर में उसे रोका और उसके साथ अभद्रता की। युवक ने अपनी गलती पूछी तो पुलिस कर्मी रौब दिखाने लगे। युवक खुद को अपमानित महसूस कर वहां से चला गया। लौटते वक्त उसे वही गाड़ी पुल के नीचे नजर आई। उसने देखा कि गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी मजे से खिड़की पर पैर रखकर खर्राटे भर रहा था। युवक ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही साइड मिरर से ये दृश्य मोबाइल में कैद कर लिया। युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत अफसरों से तो नहीं की। लेकिन उन्हें दुख इस बात का है कि लोगों की मदद के लिए शुरू की गई योजना को पुलिस वाले पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नि:संकोच करें शिकायत
यूपी 100 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों की शिकायतें आती रहती हैं। कई पर कार्रवाई भी होेती है। यदि इनके द्वारा किसी से अभद्रता की जाती है तो उनकी नि:संकोच शिकायत करनी चाहिए। उसकी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में यूपी 100 टीमों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। -रणविजय सिंह एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें