फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे वाले विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 03 Nov 2025 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए बनाए सख्त मानक, प्रधानाचार्याें को देना होगा शपथ पत्र
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा जारी गाइड लाइन कॉलेजों को जारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इस बार यूपी बोर्ड ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जिनमें नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरों की सुविधा होगी। यही नहीं इस संबंध में शपथ पत्र भी देना होगा। इस संबंध में कॉलेजों को गाइडलाइन जारी की गई है।
2026 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने में कड़े नियम अपनाए जाएंगे। मेरठ के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी राजकीय, एडेड व स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया की गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में परीक्षा केंद्रों के मानकों का उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार केंद्र निर्धारण कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालय की अवस्थापना संबंधी सुविधाओं को प्रधानाचार्य द्वारा अपलोड किया जाएगा। गलत सूचना देने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों में भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित डीवीआर एवं स्ट्रांग रूम में उच्च गुणवत्तायुक्त नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर डीवीआर का नाम, यूजर आईडी, पासवर्ड आदि की सूचना भी अपलोड करनी होगी। इन मानकों को पूरा करने का शपथ पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को देना होगा। परीक्षा केंद्रों से संबंधित सूचना 10 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर देनी होगी, इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें