प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे आषाढ अष्टान्हिका महापर्व पर सिद्धच्रक महामंडल विधान में नंदीश्वरद्वीप जिनालय में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य शिखरचंद जैन, सुमन जैन, अनंत जैन, अमित जैन, आशीष जैन, अर्पित जैन, वीर जैन, आदि जैन, आर्जव जैन को प्राप्त हुआ। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने सभी पात्रों का मंगल तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। पं. आशीष जैन शास्त्री, आयुष जैन शास्त्री ने शांतिधारा के महामंत्रों का अपने मुखार विंद से उच्चारण किया। मुनि भाव भूषण महाराज ने नंदीश्वरद्वीप की महिमा बताते हुए कहा कि नंदीश्वरद्वीप एक अद्वितीय आलौकिक द्वीप है। कई द्वीप और समुंद्र के चारों ओर से घिरा हुआ आठवां द्वीप है। आलौकिक नंदीश्वरद्वीप में सिर्फ देव ही करते हैं। इस दौरान अध्यक्ष जिवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि का सहयोग रहा। संवाद