फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: OTS स्कीम का ऐसा हाल, टेंशन में आए विद्युत विभाग के अधिकारी, उपभोक्ताओं पर 6602 करोड़ रुपये है बकाया

Thu, 23 Nov 2023 11:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो ऋषिपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : विभाग ने मेरठ जिले के 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 72 उपभोक्तओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से लाई गई एक मुश्त समाधान योजना के 15 दिन पूरे होने के बाद भी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 14 जिलों में सिर्फ 1.38 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। बकाएदारों से बिजली बिल बकाया जमा कराने के लिए शुरू हुई इस योजना से 22 नवंबर तक विभाग को लगभग 106 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि इन जिलों में लगभग 41.09 लाख उपभोक्ताओं पर 6602 करोड़ रुपये बकाया है। अब विभाग ने मेरठ जिले के 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। बुधवार को पहले दिन 72 उपभोक्तओं के कनेक्शन काटे गए।

विज्ञापन


विभाग की ओर से योजना में पहले चरण में आठ से 30 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सबसे अधिक छूट का प्रावधान हैं, उसके बावजूद संख्या नहीं बढ़ रही है। दूसरा चरण एक से 15 दिसंबर व तीसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक है। इसमें घरेलू, कमर्शियल, निजी संस्थान, निजी नलकूप, औद्योगिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। एक केवी तक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम व द्वतीय चरण में पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट, तीसरे चरण में 80 प्रतिशत तक की छूट। इसी प्रकार पहले व दूसरे चरण में 12 किश्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत व तीसरे चरण में 70 प्रतिशत तक छूट है। एक केवी से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम अवधि में पूरे भुगतान पर 90 प्रतिशत, दूसरी अवधि में 80 व तीसरी अवधि में 70 प्रतिशत छूट मिलेगी।

अब जनप्रतिनिधि भी करेंगे जागरूक
एक मुश्त समाधान योजना के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिध भी उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। इस संबंध में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से पत्र जारी किया गया है। नलकूप किसानों से भी 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाया पर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्र वी की ओर से अधिकारियों को क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों आदि का सहयोग लेने की बात कही है।

ये है स्थिति
क्षेत्र                    कुल उपभोक्ता                 कुल बकाया         पंजीकरण         जमा राशि
मेरठ -                  191849                           21145               2320             155.33
मेरठ जोन-2           428798                          66283               14803            1371.42
गाजियाबाद जोन-1   61846                            4233                 1937              115.76
गाजियाबाद जोन-2   200678                         39104                5936                628.28
गाजियाबाद जोन- 3   99400                          6777                  3019                217.40
बुलंदशहर जोन-4     62544                          87246                13949              1152.65
मुजफ्फरनगर जोन-5 38991                         66691                 17176              1585.99
सहारनपुर जोन         448169                      171095                12100              1451.15
नोएडा जोन             160637                        34809                 4035                 600.36
मुरादाबाद जोन        882276                        74911                 24971               1835.88
गजरौला जोन          694019                       87996                   17746               1499.79
पीवीवीएनएल         4109207                    660291                   117992              10613.99
(नोट: 20 नवंबर तक बकाया और जमा धनराशि लाख में है।)

योजना को लेकर लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। अभियान में तेजी लोने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। उपभोक्ता को योजना का लाभ देना प्राथमिकता में है। - संजय जैन, निदेशक वाणिज्य, पीवीवीएनएल

यह भी पढ़ें: 
Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार
विज्ञापन

उपभोक्तओं के काटे जा रहे कनेक्शन
अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि योजना के बावजूद बकाया जमा न करने वाले 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार से मेरठ की सभी पांचो डिवजीन में 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। पहले दो बार उपभोक्ताओं को फोन कर बकाया जामा करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें