फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी : ईडी ने पलड़ा गांव में मारा छापा

Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मंगलवार को पलड़ा गांव में पहुंची चंडीगढ़ ईडी की टीम । संवाद
विज्ञापन
बागपत। हिमाचल की कंपनी के ऑनलाइन लेनदेन को लेकर चंडीगढ़ ईडी की टीम ने पलड़ा गांव के मोमीन के घर छापा मारा । ईडी की टीम को घर पर मोमीन नहीं मिला तो उसके परिजनों से चार घंटे तक पूछताछ की। ईडी की टीम के छापे के दौरान मोमीन के घर के बाहर और गली में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

ईडी की टीम के छापे के बाद बताया गया कि पलड़ा गांव का रहने वाला मोमीन हिमाचल की क्यूएसएफ कंपनी से जुड़कर लोगों के रुपये निवेश कराने लगा था। बताया कि कंपनी की बड़ी रकम नहीं लौटाने पर अधिकारियों ने मोमीन की शिकायत कर दी। इसकी जांच कर रही चंडीगढ़ ईडी की छह सदस्यों की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पलड़ा गांव के मोमीन के घर पहुंच गई।
वहां पर गली के नुक्कड़ और मोमीन के मकान के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। मकान में मोमीन के नहीं मिलने पर ईडी की टीम ने उसके परिजनों से पूछताछ की, पूछताछ चार घंटे तक चली। दोपहर एक बजे तक मोमीन के मकान में किसी को नहीं जाने दिया। गली में भी लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

टीम सदस्यों ने बताया कि मोबिन लोगों से रकम कंपनी में निवेश कराकर 10 प्रतिशत बढ़ाकर वापस कर रहा था, यह रकम विदेशी मुद्रा बदलने में लगाई जाती है, जिसका पूरा लेनदेन ऑनलाइन रहता है। पूछताछ करने के बाद ईडी की टीम लौट गई। उधर दोघट पुलिस ने ईडी की छापामारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें