फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएएस कॉलेज में ऑनलाइन हुई प्रवेश प्रक्रिया, आज से भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनएएस कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया ऑॅनलाइन शुरू हो गई है। मंगलवार 11 बजे से यूूजी द्वितीय-तृतीय वर्ष और पीजी सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। फार्म भरने के बाद फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। प्रथम वर्ष के प्रवेश भी ऑनलाइन किए जाने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

एनएएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश ने सोमवार को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए पूरी व्यवस्था ऑनलाइन की गई है। छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने की जरूरत नहीं है। वे मोबाइल या कंप्यूटर से कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन एडमिशन टैब पर क्लिक करें। इसके बाद कॉलेज द्वारा प्रथम वर्ष में आवंटित आईडी या 12वीं का रोल नंबर लिखकर जन्म तिथि पासवर्ड की जगह भरें। इसके बाद दिए गए निर्देश को पूरा करें।
अगर छात्र की दी गई सूचनाएं उसके कॉलेज के रिकॉर्ड से मिलान करती हैं तो आपको सक्सेफुल का संदेश प्राप्त होगा। अगर जानकारी गलत भरी गई है तो उसको दोबारा से भरें। ऑनलाइन आवेदन सेव होने पर छात्र के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के द्वारा लॉगइन आईडी व पार्सवर्ड प्राप्त होगा। इसे लिखकर अपने पास रख लें। इसके बाद शैक्षणिक विवरण पत्र खुल जाएगा। इसे ध्यान से भरकर सेव कर आगे बढ़ें। प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. संजीव महाजन, डॉ. पीके शर्मा, कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र का साइज 200 केबी से नहीं हो ज्यादा
छात्र-छात्राएं प्रमाण पत्र अपलोड करते समय यह ध्यान रखें कि हर फाइल का साइज 200 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अपलोड के साइज में परिवर्तन करने के लिए माइक्रोसाफ्ट ऑफिस पिक्चर मैनेजमेंट साफ्टवेयर का प्रयोग किया जा सकता है। सभी कागजात अपलोड करने के बाद फार्म को सेव करें। यदि प्रथम प्रयास में फार्म पूरा नहीं भर पाते हैं तो उसे किसी भी समय स्टूडेंट पोर्टल पर एमएसएम द्वारा प्राप्त लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगइन करके पूरा कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर पर करें बात
प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी होने पर कॉलेज द्वारा जारी दो हेल्पलाइन नंबर पर बात की जा सकती है। 9756593654 और 8266888130 नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें