फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की सोच भी सत्य होनी चाहिए : पलाश जैन

Sun, 20 Sep 2026 06:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दस लक्षण पर्व के पांचवें दिन जैन मंदिरों में हुई उत्तम सत्य धर्म की आराधना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दसलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को शहर के 44 दिगंबर जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव से आराधना की गई। मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और विधान हुए। सत्य को जीवन में अपनाने और असत्य का त्याग करने का संदेश दिया गया।

डी ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा हुई। सांगनेर से आए पंडित प्रशांत जैन शास्त्री के सानिध्य में भगवान मुनि सुव्रतनाथ विधान कराया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, मंत्री नवीन कुमार जैन, संगठन मंत्री राजेश जैन, अजय जैन, विकास जैन, अमित जैन सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में विधानाचार्य आशीष जैन के निर्देशन में पार्श्वनाथ कलिकुंड विधान हुआ। पांडुकशिला पर श्रीजी को विराजमान कराने का सौभाग्य विपिन जैन को और शांतिधारा का सौभाग्य अंशुल जैन व अंकुर जैन को मिला। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
असौड़ा हाउस स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पलाश जैन शास्त्री ने कहा कि सत्य का संबंध ज्ञान और विवेक से है। उन्होंने कहा कि सत्य बोलने के साथ मन की सोच भी सत्य होनी चाहिए।
फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शाम को भक्तामर महाअर्चना, सामूहिक आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आनंदपुरी स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान महावीर और भगवान शांतिनाथ को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक शांतिधारा की गई। विधानाचार्य नंदन शास्त्री टीकमगढ़ ने उत्तम सत्य धर्म पर चर्चा करते हुए सत्य का पालन और असत्य का त्याग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सत्य कभी पराजित नहीं होता : सौरभ सागर
- शारदा रोड महावीर जयंती भवन में रविवार पूजन प्रशाल शिविर का 179 वां प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर हुआ। आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा सत्य भी नहीं बोलना चाहिए जिससे किसी की हिंसा या हानि हो। शिविर में 95 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सौरभ जैन सराफ ने बताया कि 180 वां शिविर 27 सितंबर को मंदिर जी में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें