फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-नानू रोड पर बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-नानू रोड पर बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। मेरठ-नानू रोड पर मढ़ियाई गांव के सामने बृहस्पतिवार रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, समीर पुत्र हमीद और रिजवान पुत्र गुल्लू निवासी फरीदनगर गाजियाबाद बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाइक से सरधना की तरफ जा रहे थे। तभी सरधना- नानू मार्ग पर मढ़ियाई गांव के पास सामने से आ रही बाइक से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर के कारण बाइकों पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सुधीर (43) पुत्र लखपत निवासी गांव खेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। लेकिन घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक सुधीर के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि सुधीर बाइक पर मेरठ की तरफ जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें