फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक यूनिट बचाएगा जान, कदम बढ़ाइए और रक्तदान करिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा रहा है। आपके एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में कदम बढ़ाइए और रक्तदान करिए। रक्तदान शिविर में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

सड़क हादसे में अक्सर लोग घायल हो जाते हैं। इनमें काफी लोग ऐसे हैं, जिनके परिवार का पता नहीं होता है। ऐसे में रक्त की कमी के कारण उनकी जान तक चली जाती है। अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे लोगों की मदद के लिए हर साल रक्तदान शिविर लगाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि रक्त से बड़ा कोई दान नहीं होता। क्योंकि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

सोचें नहीं, रक्तदान के लिए आगे आएं
एसबीडी जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। आपके द्वारा दान किए गए एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए सोचें नहीं और 14 जून को अमर उजाला की ओर से एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगने वाले रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर पुण्य के भागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग कर सकते हैं रक्तदान
- 18-65 साल के महिला-पुरुष।
- 45 किलो वजन से अधिक हो।
- 12.5 ग्राम हीमोग्लोबिन हो।
- इंसुलिन न लेने वाले मधुमेह मरीज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें