फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सत्य को अपनाना चाहिए : अजय आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज गंगानगर में 27वें वार्षिकोत्सव एवं वेद प्रचार समारोह के चौथे दिन यज्ञ, भजन और प्रवचन किए गए। यज्ञ में मनीषा एवं वर्चस्व आर्य, सुदेश एवं प्रवीण सिरोही, सुमेधा कौशिक, प्रवीण, मंजू एवं सेवाराम डबास यजमान रहे। आचार्य रणवीर शास्त्री ने वेद मंत्रों की व्याख्या की।
विज्ञापन

आर्य भजनोपदेशक अजय आर्य ने कहा कि सत्य को जानकर, मानकर और उसके अनुसार व्यवहार करना सत्याचरण है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सत्य अपनाने और असत्य छोड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। सहारनपुर से आए आचार्य रणवीर शास्त्री ने कहा कि वेदों के अध्ययन से ईश्वर, प्रकृति, आत्मा और मनुष्य के कर्तव्यों का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के वेदों की सही व्याख्या करने और वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार में योगदान को भी बताया। अध्यक्षता मुकेश आर्य ने की और संचालन तेजवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर तेजपाल सिंह, यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, कर्नल पाल प्रमोद और राजेश सेठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें