फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर जिला कारागार में कैदियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत, मचा हड़कंप  

Sun, 03 Mar 2019 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जिला कारागार में शनिवार सुबह जेल प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सलाखों के पीछे दो कैदियों की बुरी तरह भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक कैदी ने दूसरे कैदी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला जेल में मानसिक रोगी कैदी आजम पर एक दूसरे बंदी अनवर ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों कैदी आपस में बुरी तरह भिड़ गए और अनवर ने आजम का गला दबा दिया। आनन-फानन में दोनों का बीच बचाव करारक जेलर समेत  सिपाहियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय मृतक आजम गांव सैय्यद माजरा का रहने वाला था और पत्नी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वहीं आरोपी अनवर भी पत्नी की हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें