डेंगू और कोरोना का एक-एक मरीज मिला
मेरठ। डेंगू और कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को डेंगू और कोरोना का एक-एक मरीज मिला। फिलहाल डेंगू के चार केस सक्रिय हैं। इनमें से एक अस्पताल में भर्ती है, जबकि तीन घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। 1392 लोगों की कोरोना की जांच की गई। कोरोना के दो केस सक्रिय है। दोनों घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। ब्यूरो