फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कार सवार युवकों से मारपीट कर एक लाख रुपये लूटे

Thu, 06 Oct 2022 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ स्थित सरधना में कार सवार दो युवकों को रार्धना पुल के निकट कुछ युवकों ने रोक लिया। उनके साथ मारपीट की और एक लाख रुपये लूट लिए। थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
मेरठ: जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीपुरम निवासी अंशुल अपने साथी सोनू रतनपुरी के साथ अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर रतनपुरी जा रहा था। वहां उसे किसी को दो लाख रुपये देने थे। आरोप है कि रार्धना पुल के पास कुछ युवकों ने उसकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। गाड़ी से उतारकर उसे जमकर पीटा। किसी तरह मामला निपट गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Toll का झोल:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मनमानी, 24 घंटे में भी दोगुना कट रहा टोल, रिफंड में भी परेशानी

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी उसकी कार के पीछे फिर से आ गए। उन्होंने इस बार भी उसे कार से नीचे उतारकर पीटा। कार में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। छीनाझपटी में एक लाख रुपये उसके पास रह गए, जबकि एक लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें