फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नर्स की नौकरी के लिए एक लाख 20 हजार दिए, न नियुक्ति पत्र मिला न पैसे’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘नर्स की नौकरी के लिए एक लाख 20 हजार दिए, न नियुक्ति पत्र मिला न पैसे’
विज्ञापन

मेरठ। गढ़मुक्तेश्वर की निवासी मोनिका का आरोप है कि उसने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की नौकरी के लिए दो स्टाफ नर्सों को एक लाख 20 हजार रुपये दिए थे, लेकिन न तो नियुक्ति पत्र मिला है और न ही पैसे वापस किए हैं। इस संबंध में उसने प्राचार्य से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

मोनिका के मुताबिक उसने मेडिकल में चिकित्सीय स्टाफ रखने वाली निजी कंपनी में स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन किया था। काफी दिन बाद भी जब कोई सूचना नहीं आई तो इस कंपनी के जरिए नियुक्त दो स्टाफ नर्सों से जानकारी की। आरोप है कि उन्होंने डेढ़ लाख रुपये देने पर ही नौकरी की बात कही। मोनिका का दावा है कि उसने एक लाख 20 हजार रुपये दोनों को दिए। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। प्राचार्य का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें