फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहसूमा में दो सड़क हादसों में एक की मौत, महिला सहित छह घायल

Tue, 03 Mar 2026 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहसूमा। रामराज-बहसूमा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात और सोमवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान मोहल्ला हीरालाल मवाना निवासी प्रवीण गुप्ता(27) के रूप में हुई है। वह मवाना में एक स्कूल ड्रेस विक्रेता के यहां काम करता था।
रविवार देर रात करीब 12 बजे राज फार्म हाउस के पास अल्टो कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कार सवारों को मवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रवीण गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार प्रवीण के दो साथी अमन और राजीव गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। वारदात के समय तीनों दोस्त कार से रामराज से मवाना आ रहे थे। प्रवीण की शादी सात साल पहले हुई थी, उनकी पत्नी वृद्धि सात माह की गर्भवती हैं और पांच साल की एक बेटी कृति है। मृतक के परिजनों की ओर से बहसूमा थाने पर तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा
सोमवार सुबह करीब छह बजे कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित वामिका फार्म हाउस के पास दूसरा हादसा हुआ। गन्ने की छिलाई करने जा रहे कस्बा निवासी सगे भाई राम अवतार और शौकींद्र की भैंसा बुग्गी को पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से राम अवतार उछलकर खेत में जा गिरे और शौकिंद्र भी घायल हो गए। इस हादसे में कार सवार कासिम और उनकी सास सलीमा भी घायल हुई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों सड़क हादसों के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें