फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर हादसों में एक की मौत, छह घायल, नोएडा से हरिद्वार जा रहे थे कार सवार

Mon, 04 Jan 2021 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना में कांवड़ मार्ग पर नानू गंगनहर पुल के निकट शनिवार देर रात एक कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कंकरखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दौराला में टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन


नोएडा निवासी प्रतीक पुत्र सुरेंद्र शनिवार देर रात रात परिवार के कन्हैया, प्रतीक, सौरभ और प्रीति के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर नानू गंगनहर पुल के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। पुल पर तैनात पुलिस पिकेट ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें कंकरखेडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी खेड़ा मोहाली पंजाब को हिरासत में ले लिया। वहीं रविवार को दोनों पक्षों द्वारा मामले में किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए समझौता होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक सुरेंद्र को छोड़ दिया। वहीं मेरठ के 192 दुर्गा भवन लाल कोठी निवासी विक्की (40) पुत्र गुलाब रविवार को सकौती से मेरठ जाने के लिए टेंपो में सवार हुआ था।
विज्ञापन


विक्की के अलावा दो अन्य सवारी भी टेंपो में बैठी थी। सीएचसी के सामने सर्विस रोड से हाईवे ऊंचा होने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विक्की और दो अन्य सवारी घायल हो गई। पुलिस एंबुलेंस की सहायता से विक्की को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें