फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/खरखौदा/दौराला। खरखौदा-उलधन संपर्क मार्ग पर भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं पुलिस चौकी बस स्टैंड के पास गन्ने से लदा ट्रक पिकअप पर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार महिला समेत पांच लोग, दौराला के पास ट्रक की टक्कर से दो युवक और सरूरपुर के पास शीरे का टैंकर पलटने से चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

खरखौदा के मोहल्ला बिचपटिया निवासी नितेश (20) दोस्त गोलू पुत्र नरेश और मुनीर के साथ बाइक पर सवार होकर उलधन गए थे। वापस आते समय बहरानपुर गांव के सामने भैंसा बुग्गी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची परिजन शव ले गए और बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों का कहना है कि यदि नितेश ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। वहीं बुधवार दोपहर दो बजे खतौली जानसठ रोड निवासी अमीरुददीन साथी अफजाल के साथ बाइक से मेरठ से लौैट रहा था। दादरी गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने साइड मार दी। इससे दोनों सड़क से दूसरी और जाकर गिरे। गनीमत रही कि पीछे से आई कार से दोनों बाल-बाल बचे। घायलों को खतौली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
शीरे से भरा टैंकर पलटा
सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत मार्ग के खिवाई मोड़ के पास मंगलवार देर रात स्टेयरिंग फेल होने पर शीरे से भरा टैंकर पलट गया। चालक सतवीर निवासी दबथुआ टैंकर रमाला चीनी मिल से भोजपुर मोदीनगर जा रहा था। हादसे में सतवीर घायल हो गया। टैंकर में भरा शीरा सड़क पर फैल गया। इससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिकअप पर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, पांच घायल
सरधना। बुधवार को बिनौली की तरफ से एक गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक दौराला शुग मिल जा रहा था। पुलिस चौकी बस स्टैंड के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट बराबर से गुजरी पिकअप पर पलट गया। हादसे में गाड़ी में सवार चालक मुन्ना निवासी लावड़, आबिद, तनवीर, नाजमा, इनायत मामूली रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने और गन्ने बिखरने के कारण मार्ग पर जाम लगा गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें