फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sat, 27 Jul 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जिले में देवबंद-रुड़की मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे कांवड़िए को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे डीजे को बांधने के दौरान हुआ। 

विज्ञापन


नानौता कस्बे के गांव खुडाना निवासी रामकुमार पुत्र मामचंद (45) और जनपद शामली के जलालाबाद निवासी अंकित पुत्र प्रीतम (29) अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। शाम करीब पांच बजे जब उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली देवबंद रुड़की मार्ग स्थित मानकी मंदिर के समीप पहुंची तो ट्रॉली में रखा डीजे ढीला हो गया। ट्रैक्टर को रोककर दोनों लोग उसे दोबारा बांधने लगे। इस दौरान जब उन्होंने डीजे को बांधने के लिए तार उछाला तो वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (33 हजार वोल्ट) लाइन से टकरा गया। जिसके चलते रामकुमार और अंकित करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। 

सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश कुमार, सीओ अजेय शर्मा, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र और निरीक्षक यादराम सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत रामकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ अजेय शर्मा ने रामकुमार की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांवड़ियों के झुलसने की जानकारी मिलने पर भाजपा पश्चिमी प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री ठा. अनिल सिंह उनका हालचाल जानने के लिए सीएचसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्युत निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि निगम की लापरवाही के चलते बिजली के तार इतना नीचे हैं कि उन्हें कोई भी आसानी से हाथ लगा सकता है। जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में रामकुमार और अंकित करंट की चपेट में आए उसमें खुडाना और जलालाबाद के करीब 20 लोग सवार थे। गनीमत रही कि डीजे को दोबारा बांधने के दौरान उसमें सवार अन्य लोग नीचे उतर गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें