उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मारुति वैन की किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही एक बाइक सवार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया।
गांव बिलाई चीनी मिल के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही मोहम्मद रिजवान (40) बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहटौर-बिजनौर मार्ग पर स्थित बिलाई चीनी मिल के पास जब वह पहुंचा तो नहटौर की ओर से आ रही एक मारुति वैन ने किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक से भीड़ गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल रिजवान को उपचार के लिए बिजनौर भेजा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां रास्ते में घायल रिजवान ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराएं शव को घर लाए और न ही मामले की तहरीर दी। हलका दरोगा राकेश सिंह का कहना है कि घायल नहटौर के बैहरम नगर निवासी रोशन इकबाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।