फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बहन के घर से लौट रहे तीन भाईयों को डंफर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 28 Nov 2020 09:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • बहन के घर से लौट रहे तीन भाईयों को डंफर ने मारी टक्कर, एक की मौत 
  • - मृतक छात्र कक्षा नौ में करता था पढ़ाई, दो भाई घायल
  • - हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोहटा रोड पर लगाया जाम डंपर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा लखवाया मार्ग पर सुबह सवेरे एक सड़क हादसे में तीन सगे भाईयों को डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक भाई की मौके पर हो गई। घायल दो भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुस्साए परिजनों ने रोहटा रोड पर एक घंटे जाम लगा कर डंपर में भी तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


लखवाया गांव निवासी जगबीर की बेटी आरती की शादी डूंगर गांव में हुई है। शुक्रवार रात में एक कार्यक्रम में डूंगर गांव गए हुए थे। शनिवार की सुबह जगबीर के तीनों बेटे अभिषेक (20), विशाल (15), पिंटू (14) शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे एक ही बाइक पर लौट रहे थे।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लखवाया गांव के पास बाइक को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने रोहटा रोड पर करीब एक घंटे जाम लगाकर डंपर में भी तोड़फोड़ कर दी। मृतक पिंटू कक्षा 9वीं का छात्र था। कंकरखेड़ा पुलिस पिता जगबीर की तहरीर पर केस दर्ज कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुशी में आए और घर भी नहीं पहुंच पाए...
हादसे की सूचना मिलते ही बहन आरती गांव पहुंची तो उसे छोटे भाई की मौत के बारे में पता चला। मौत की खबर सुनते ही बहन रो-रो कर कह रही थी, भगवान ये क्या हो गया, मेरे भाई तो रात में ही मेरे साथ थे, मुझे नहीं पता था कि वह खुशी में आए हैं और घर भी नहीं पहुंच पाएंगे।

हादसे में घायल अभिषेक की पत्नी प्रियंका का भी रो-रो कर बुरा हाल है। उसके दो माह की एक बच्ची भी है। हादसे की सूचना मिलते ही मां रजनी बेहोश हो गई। 

किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार कम थी। जल्दी निकलने के चक्कर में पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त एक बाइक पर सवार तीनों भाईयों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसके चलते पिंटू का सिर में अधिक चोट आई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है, दो भाईयों का उपचार चल रहा है। डंपर को कब्जे में ले लिया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार चालक की भी तलाश की जा रही है। - संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव के सामने शनिवार को रोडवेज की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शोभापुर गांव स्थित पानी की टंकी के बराबर में अर्जुन अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। शनिवार को अर्जुन का बेटा आकाश 18 वर्ष अपनी माता विमला को बाइक पर लेकर बड़े भाई सचिन की बटजेवरा गांव स्थित ससुराल गया था।

वापसी में बटजेवरा गांव के सामने रोडवेज ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने मृतक की शनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि परिजनों ने तहरीर दी है। चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें