फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार ने ट्रक में मारी टक्कर, हेल्पर की मौके पर ही मौत

Sat, 22 Jun 2019 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

बागपत जनपद में शनिवार सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदीनगर थानाक्षेत्र में लहचौडा गांव के नजदीक पेरिफेरल वे पर ट्रक में टायर पेंचर हो जाने के कारण चालक व परिचालक टायर बदल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची 100 डायल व थाना चांदीनगर पुलिस मौके पर पंहुची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डौला निवासी ट्रक हेल्पर मुर्करम पुत्र इलियास हरियाणा सें ट्रक में रेत भरकर गाजियाबाद जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रात्रि लगभग दो बजे लहचौडा के समीप पहुचा तो ट्रक में पेंचर हो गया जिससें ट्रक चालक ने ट्रक को साईड में लगाकर मुर्करम को टायर बदलने को कहा जिसके बाद मुर्करम ट्रक का टायर बदलने लगा।

तभी पीछे से आ रही तेज गति कार नें उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पचंनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया गया है। उधर कार चालक कार छोडकर मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें