पुलिस के अनुसार डौला निवासी ट्रक हेल्पर मुर्करम पुत्र इलियास हरियाणा सें ट्रक में रेत भरकर गाजियाबाद जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रात्रि लगभग दो बजे लहचौडा के समीप पहुचा तो ट्रक में पेंचर हो गया जिससें ट्रक चालक ने ट्रक को साईड में लगाकर मुर्करम को टायर बदलने को कहा जिसके बाद मुर्करम ट्रक का टायर बदलने लगा।
तभी पीछे से आ रही तेज गति कार नें उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पचंनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया गया है। उधर कार चालक कार छोडकर मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।