फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शीरे के टैंकर से टकराते ही रोडवेज में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई घायल

Tue, 14 Feb 2023 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर में मंगलवार सुबह मालन नदी के पुल पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। यहां रोडवेज बस और शीरे से भरे  टैंकर के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के चंदक में मंगलवार सुबह बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर शीरे के टैंकर व रोडवेज बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 व्यक्ति घायल हो गए।  वहीं हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और टैंकर को पकड़कर पुलिस चौकी पर खड़ा करा लिया है।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 बजे बिजनौर- मंडावर रोड पर भगूवाला से बिजनौर आ रही एक रोडवेज बस जैसे ही मालन नदी के पुल पर आई तो सामने से आ रहे शीरे के टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर गुजर रहे राहगीरों व खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को बस से निकाला।

यह भी पढ़ें:  Meerut: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, तीन बोरे में मिला था नग्न शव, पहचान के लिए चस्पा कराए पोस्टर
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 17 लोग घायल हो गए। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मंडावर पुलिस ने टैंकर को मंडावर पुलिस चौकी में खड़ा करा लिया है। टैंकर महाराष्ट्र बताया जाता है।
विज्ञापन


रोडवेज चालक शहजाद ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूट गए, जबकि बस की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, बस पुल किनारे लगी रेलिंग से जा लगी। यदि रेलिंग न लगी होती तो बस पुल के नीचे गिर जाती और एक गंभीर हादसा हो सकता था। परिचालक हिमांशु ने बताया कि बस में 55 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें