फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल 

Sun, 30 Aug 2020 12:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शामली के बाबरी थानाक्षेत्र गांव फतेहपुर मोड़ के निकट पानीपत-खटीमा हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन


शनिवार शाम बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी गौरव (20) शामली से अपनी बुआ कौशल (45) और उसकी बेटी पलक (11) निवासी गांव बिराल थाना रमाला जिला बागपत को बाइक से घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: कोरोना की बढ़ी रफ्तार: मेरठ-मुजफ्फरनगर में 200 से ज्यादा संक्रमित, कांग्रेस नेता इमरान मसूद के छह परिजन पाॅजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह बाबरी थानाक्षेत्र में गांव फतेहपुर मोड़ के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। गौरव बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रक के पहिये के नीचे आकर गौरव कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में कौशल और उसकी बेटी पलक घायल हो गई। घायल मां-बेटी को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें