फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में हाईवे पर हुए सड़क हादसों में एक की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Wed, 29 May 2019 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में दो अलग अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य दुर्घटना में तकरीबन 14 लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


मोदीपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात तीर्थयात्रियों से भरी एक आईसर कैंटर ओवरब्रिज पर अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। कैंटर में सवार 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से घायलों को मोदीपुरम स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। 

घायलों में घायलों में अनुज 19 वर्ष, राकेश 48 वर्ष, आदेश 45 वर्ष, गौरव 18 वर्ष, अभिषेक 18 वर्ष, कायम सिंह 35 वर्ष, कोमता 65 वर्ष, रामवती 60 वर्ष, मुनेश 50 वर्ष, प्रमोद 40 वर्ष, प्रिया 12 वर्ष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी कैंटर में सवार होकर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर ही एक कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें