फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 58 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना से सोमवार को एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 58 नए मरीज मिले हैं। 146 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब सक्रिय केस 1874 हैं। इनमें से 624 लोग होम आइसोलेशन में हैं। ऐसा करीब चार माह बाद हुआ है कि एक दिन में कोरोना के कम मरीज मिले हों। इससे पहले 18 अगस्त को 50 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक 70 वर्षीय व्यक्ति बागपत के रहने वाले थे। नए मरीजों में हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, स्टूडेंट्स और नौकरी पेशा आदि शामिल हैं। ये ब्रह्मपुरी की मास्टर कॉलोनी, शिव शक्ति नगर, थापर नगर, सदर, मोदीपुरम, शास्त्री नगर, तहसील, सदर और मवाना आदि के रहने वाले हैं। मरीजों की कुल संख्या 19763 हो गई है। 4258 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 17507 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 382 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मेडिकल कॉलेज में आएगी एक और आरटीपीसीआर मशीन
मेडिकल कालेज स्थित लैब में एक अन्य आरटीपीसीआर मशीन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे सैंपल जांचने की क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। डीएम के. बालाजी ने सोमवार को मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। कोविड चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में बैठक की। ऑक्सीजन, दवाई, पीपीई किट, एन-95 मॉस्क सहित अन्य सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। कोरोना वैक्सीन की किस तरह से व्यवस्था की जाएगी, उसके बारे में जानकारी की। प्रधानाचार्य ने उन्हें बताया कि चिकित्सालय में 56 कोविड रोगी उपचाराधीन है, जिसमें से 33 आइसोलेशन वार्ड में और 23 आईसीयू में भर्ती हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित सुभाष चंद्र प्रजापति, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, डॉ. अशोक तालियान, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. धीरज बालियान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुभारती के डॉ. पूणेंदु ने कोरोना को दी मात
सुभारती अस्पताल के कोविड वार्ड के आईसीयू में उपचार करने के दौरान संक्रमित हुए डॉ. पूणेंदु ने कोरोना को मात दी है। वह दोबारा ड्यूटी पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।
सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा मूर्ति ने बताया कि उनके शरीर में आक्सीजन का स्तर कम होने लगा था और निमोनिया का असर अधिक होने पर स्थिति गंभीर हो गई थी। सुभारती अस्पताल में लगातार 8 दिनों तक आधुनिक तकनीक व सुविधा के साथ उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें