फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की एक करोड़ की भूमि पर करा दिया निर्माण

विज्ञापन
कालंद चुंगी के निकट निर्माण कार्य रुकवाती पुलिस। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। कालंद चुंगी के निकट अवैध कब्जा किए जाने के मामले में मंगलवार पालिका ईओ द्वारा पुलिस बल द्वारा अवैध निर्माण रुकवा दिया। वहीं ईओ ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहररीर दी है। जमीन की कीमत करीब एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

सरधना नगर पालिका के रिकार्ड के अनुसार कालंद चुंगी पर खसरा संख्या 1871 सरकारी जमीन है। यह जमीन करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की है। इस भूमि पर पूर्व में कब्जे का प्रयास किया गया। भूमि से संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों ने गुपचुप तरीके से इस भूमि पर पुरानी दुकानों को गिराकर नये सिरे से निर्माण शुरू करा दिया। शिकायत पर पालिका टीम ने पैमाइश की तो मामला खुलकर आया। मंगलवार को भूमि पर निर्माण कार्य जारी रहा। पालिका टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया। साथ ही अग्रिम आदेश तक निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पालिका की ओर से मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है। इस संबंध में ईओ अमिता वरुण ने कहा कि निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सरकारी पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर नहीं होनेे दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें