फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उज्जैनी व उत्कल ट्रेन में बढ़ेगा एक-एक कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गर्मी की छुट्टी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देहरादून जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ के कारण मुरादाबाद रेल मंडल ने उज्जैनी व उत्कल ट्रेन में एक-एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दोनों ट्रेन वाया मेरठ होते हुए हरिद्वार-देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 14318 देहरादून-इंदौर(उत्कल) में तीन से नौ जून तक व ट्रेन संख्या 14317 इंदौर- देहरादून (उत्कल) में चार से 10 जून तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14310 देहरादून-उज्जैन (उज्जैनी एक्सप्रेस) में 6 से 7 जून और ट्रेन संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून(उज्जैनी एक्सप्रेस) में 7 से 8 जून तक एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें