जानीखुर्द। कस्बा सिवाल में घर में घुसकर आधा दर्जन व्यक्तियों ने मंगलवार की रात धारदार हथियारों से हमलाकर दो भाईयों को घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट में नामजद किये गये एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कस्बा सिवाल निवासी फैजान ने बताया कि कस्बे के ही आधा दर्जन व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में घुस आये। आरोपियों ने साथ लिये धारदार हथियारों से वार कर उसके भाईयों सलमान और फरमान को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में खड़ी गाड़ी एवं कीमती सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को घटना में नामजद करवाए गए आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।