सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना में कक्षा 10 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने विद्यार्थियों को बताया कि आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो छात्र इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें शीघ्र ही नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन तथा प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा उपस्थित रहे। संवाद