छात्र-छात्राएं जल्द करें रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन की गति धीमी होने के कारण विवि की प्रवेश प्रक्रिया भी लेट हो रही है। अभी विवि ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि घोषित नहीं की है। लेकिन जल्द ही तिथि घोषित की जा सकती है। ऐसे में स्नातक में प्रवेश के इच्छुक छात्र जल्द ही रजिस्ट्रेशन कर दें, नहीं तो प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा।
पीजी में सिर्फ पहले वर्षों में पास हुए छात्र ही करें अभी रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू के एडमिशन पोर्टल पर एमए, एमएससी-एमकॉम आदि पीजी कोर्सों में प्रथम वर्ष के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। लेकिन ये रजिस्ट्रेशन उन छात्रों के लिए ही हैं जो पिछले चार वर्षों में यूजी कोर्सों में फाइनल कर चुके हैं।
तमाम ऐसे यूजी फाइनल के छात्र-छात्राएं भी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जिनकी अभी एक सितंबर से परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में यह छात्र अभी रजिस्ट्रेशन नहीं करें। इनका रजिस्ट्रेशन परीक्षा हो जाने के बाद शुरू होगा। अगर कोई ऐसा छात्र रजिस्ट्रेशन करता है तो उसका आवेदन निरस्त हो जाएगा।
कैंपस कोर्सों की प्रवेश परीक्षा को एक सितंबर के बाद घोषित होगी तिथि
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में पांच कोर्सों में एडमिशन प्रवेश परीक्षा द्वारा होते हैं। इनमें एमफिल, एलएलएम, एमएड, एमपीएड और बीपीएड शामिल हैं। इनके आवेदन किए जा चुके हैं। इनकी प्रवेश परीक्षा की तिथि विवि एक सितंबर के बाद घोषित करेगा।