जानीखुर्द। जानलेवा प्रतिबंंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जानी पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 7 अवैध मांझे की चरखियां बरामद की हैं।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी बाफर निवासी ग्राम रसूलपुर धौलड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अलग-अलग रंगों की 07 अवैध प्रतिबंधि मांझे की चरखियां बरामद हुईं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित थाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।