फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: गंगा का जलस्तर दोबारा बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कने, तटबंध के मरम्मत कार्य तेज

Thu, 27 Aug 2020 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के  हस्तिनापुर  में गंगा का जलस्तर बुधवार को फिर से बढ़ गया। जिससे ग्रामीणों की धड़कन तेज हो गई। वहीं, टूटे तटबंध को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार घटता रहा था। मंगलवार को जलस्तर 56 हजार क्यूसेक पर था। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे गंगा का जलस्तर 90 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। वहीं, टूटे तटबंध को दुरुस्त करने का कार्य चालू कर दिया गया।

लोगों को जलस्तर बढ़ने से पानी के बाहर आने का अंदेशा बना हुआ है क्योंकि एक सप्ताह पूर्व टूटे तटबंध से निकला पानी अभी भी खेतों और गांव के आसपास भरा है। उसके बाद दोबारा फिर जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


खेतों में पानी भरा होने से ग्रामीणों के लिए मवेशियों के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, ब्लाक प्रमुख के पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ ने तटबंध का दौरा किया और अधिकारियों से मुलाकात कर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तटबंध कार्य में तेजी की बात कही। उनके साथ सरदार जीवन सिंह, विकास व हरिओम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें