यू पा सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। (मवाना)
मवाना। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दो केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई। एएस इंटर कॉलेज में बने केंद्र की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 323 ने परीक्षा दी और 157 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 334 ने परीक्षा दी और 146 अनुपस्थित रहे। एएसपी कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि पहली पाली में 309 ने परीक्षा दी और 171 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 308 ने परीक्षा दी और 172 अनुपस्थित रहे।
यू पा सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। (मवाना)