संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा में 153 और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में 264 ने परीक्षा छोड़ी। एएस इंटर काॅलेज में बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने पुष्प वर्षा की।
कृषक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह की पाली हाई स्कूल में 761 में से 41, द्वितीय पाली इंटरमीडिएट में 875 में से 50 ने परीक्षा छोड़ी। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि एएस इंटर काॅलेज में बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने पुष्प वर्षा की। प्रथम पाली में हाई स्कूल में 1100 छात्र-छात्राओं में से 1017 ने परीक्षा दी और 83 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि हिंदी का प्रश्न पत्र सामान्य था। द्वितीय पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी में पंजीकृत 1094 छात्र-छात्राओं में से 65 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र का संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल एवं सचल दल के प्रभारी प्रशांत चौधरी ने निरीक्षण किया।
महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में प्रथम पाली में 274 में से 5 व द्वितीय पाली में 210 में से 3, नवजीवन किसान इंटर काॅलेज में प्रथम पाली में 449 में 17, द्वितीय पाली में 348 में से 6, जवाहर इंटर काॅलेज मवाना खुर्द में 212 में से 7 द्वितीय पाली में 312 में से 14 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
-
हाई स्कूल व इंटर के 19 छात्र रहे अनुपस्थित
बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी की प्रथम परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने बताया कि हाईस्कूल में 260 छात्रों का पंजीकरण था। इनमें आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इंटर में 176 छात्रों का पंजीकरण था। इनमें से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
-
178 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
माछरा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाई स्कूल की परीक्षा का शुभारंभ किया गया। दो पाली में परीक्षा कराई गई तीन विद्यालयों के 178 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्षा में परीक्षार्थी को जाने दिया गया। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम से जोड़ा गया।
चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने बताया कि प्रथम पाली की हाई स्कूल परीक्षा में 479 छात्र पंजीकृत थे परंतु 460 ने परीक्षा दी। 19 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 519 छात्रों में से 31 अनुपस्थित रहे। बीएमएम इंटर कॉलेज मऊ खास में हाई स्कूल के पंजीकृत 541 छात्रों में से 55 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 540 छात्रों में से 43 अनुपस्थित रहे। एसएसबी इंटर कॉलेज मुरलीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. सुखपाल सिंह ने बताया कि हाई स्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 458 छात्रों में से 22 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 476 में से आठ और अनुपस्थित रहे।
-
156 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
दौराला। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षा देने आए विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। पहले दिन दौराला, भराला और लावड़ के परीक्षा केंद्रों पर 156 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या डाॅ. नीरा तोमर ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर 473 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 14 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 445 विद्यार्थियों में से 390 ने परीक्षा दी।
बीपी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में 272 विद्यार्थियों में से 251 विद्यार्थी ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 312 विद्यार्थियों में से 301 ने परीक्षा दी। राष्ट्रीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह की पाली में 584 परीक्षार्थियों में से 546 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 409 विद्यार्थियों में से 379 परीक्षार्थी शामिल हुए। साहित्यिक हिंदी की परीक्षा में 205 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन 182 ने ही परीक्षा दी।