फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में दी आहुति

विज्ञापन
रोहटा। गांव कैथवाड़ी स्थित शांति कुंज हरिद्वार की शक्ति पीठ पर पितृ अमावस्या के अवसर पर वेद मंत
विज्ञापन
रोहटा। गांव कैथवाड़ी स्थित शांति कुंज हरिद्वार की शक्ति पीठ पर रविवार को पितृ अमावस्या के अवसर पर वेद मंत्रों के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

यज्ञ में हरिद्वार शांतिकुंज से आए आचार्य पंडित अमित कुमार ने वैदिक विधिविधान से यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में सुदर्शन राठी सपत्नीक यज्ञमान की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में गांव आसपास के कई गांवों से श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। श्रद्धालुओं ने यज्ञ के सम्मुख पितरों की आत्मा की शांति, परिवार की सुख-शांति और समाज में सद्भावना के लिए आतुतियां अर्पित कीं। यज्ञ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। शक्ति पीठ के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि यह यज्ञ हर वर्ष पितृ अमावस्या के दिन आयोजित किया जाता है, ताकि लोगों में पितृ तर्पण और श्रद्धा के महत्व को जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में अनिल कुमार, नरेंद्र त्यागी, अजय त्यागी, राजीव त्यागी, अनिल शर्मा, दिनेश, गुड्डी, दीपा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें