फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ई-रिक्शा में 1.34 लाख उड़ाए

Thu, 30 Mar 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभी तक प्राइवेट बसों और ट्रेन में सूटकेस से नकदी और जेवरात उड़ाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। लेकिन बुधवार को शहर में चलती ई-रिक्शा में दिल्ली के व्यापारी के सूटकेस से दिनदहाड़े 1.34 लाख रुपये उड़ा लिए। व्यापारी ने सूटकेस खोला तो उसमें जूते-चप्पल निकली।
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 निवासी मुकेश गुप्ता का चांदनी चौक में कपडे़ का थोक कारोबार है। बुधवार को वह कैश कलेक्शन करने मेरठ आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे तक उन्होंने घंटाघर क्षेत्र में कई दुकानों से 1.34 लाख रुपये कलेक्शन किया। पूरा कैश एक सूटकेस में था। उन्होंने घंटाघर से हापुड़ अड्डा जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। रास्ते में ई-रिक्शा चालक ने व्यापारी के विरोध के बावजूद सात सवारियां और बैठा लीं। चालक व्यापारी को अचानक इंदिरा चौक पर उतारकर चला गया। शक होने पर व्यापारी ने सूटकेस खोला तो उसमें कैश के बजाय जूते चप्पल रखे थे। काफी तलाश के बाद भी ई-रिक्शा न मिलने पर व्यापारी थाना देहली गेट पहुंचा तो पुलिस ने मामला कोतवाली का बता दिया।
मुकेश ने मेरठ में परिचित नितिन अग्रवाल को बुला लिया। नितिन की सूचना पर व्यापारी नेता जीतू नागपाल, जीशान कुरैशी समेत दर्जनों व्यापारी देहली गेट थाने पहुंचे और हंगामा किया। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर व्यापारी से तहरीर दिलवाई। पुलिस से कहा कि शहर में ठग गिरोह घूम रहा है। जो कई लोगों को निशाना बना चुका है। इसे जल्द पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें