फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनतेरस पर डीआईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा, व्यापारियों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने शहर के कई क्षेत्रों में की पैदल गश्त, सीसीटीवी से निगरानी रखने के भी दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दिवाली के मद्देनजर धनतेरस पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सर्राफा दुकानों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी की निगरानी रखने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए।
डीआईजी ने बेगमपुल, आबू लेन बाजार, घंटाघर और शहर सराफा जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने सराफा दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी संबंधितों को सराफा दुकानों के मुख्य गार्डों को ब्रीफ करने के लिए कहा गया। डीआईजी ने लोगों, व्यापारियों, रिक्शा चालकों और छात्रों से भी संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने क्षेत्रीय और यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को गश्त को अपनी आदत में डालने के लिए निर्देशित किया गया। खासतौर से बीट आरक्षियों और हल्का चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से अपनी-अपनी बीट में गश्त करने को कहा गया। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ संवाद कर समस्याएं जानने पर अधिक ध्यान देने को कहा। यह निर्देश दिया गया कि पुलिसकर्मी जनता से सीधा संपर्क स्थापित करें। इससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा। सर्राफा बाजार की सुरक्षा धनतेरस और दिवाली के दौरान सर्राफा बाजारों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया। डीआईजी ने सर्राफा दुकानों की सुरक्षा का व्यक्तिगत रूप से आकलन किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें