फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक से पहले मनु ने जीता कनाडा ओपन

Tue, 05 Jul 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
मनु अत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बैडमिंटन कोर्ट में तूफानी सर्विस के जरिये दुनिया के दिग्गजों को धूल चटाने वाले अनु अत्री ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। सोमवार को उन्होंने कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया। मेरठी खिलाड़ी ने ओलंपिक से पहले बड़ा खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन

मनु और सुमित की जोड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी प्रदर्शन के आधार पर इनकी जोड़ों को ओलंपिक का टिकट भी मिला है। इन्होंने पिछले साल दिसंबर में मैक्सिको ओपन ग्रेड प्री गोल्ड चैंपियनशिप में युगल वर्ग का खिताब भी जीता था। मनु अत्री में गजब का जोश है। मेरठ के एथलेटिक्स कोच राजाराम के बेटे मनु अत्री इंडियन बैडमिंटन लीग में खेलने वाले प्रदेश के पहले शटलर हैं। वह लगातार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत की ओर से अब तक की सर्वश्रेष्ठ जोड़ीदार साबित हुए हैं। राजाराम ने बताया कि सुमित और मनु यह खिताब जीतकर काफी खुश हैं। इसका फायदा इन्हें ओलंपिक में मिलेगा। इनका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। रियो में उनका मुकाबला विश्व के बड़े खिलाड़ियों से होगा। ऐसे में यह जीत उनके लिये संजीवनी का काम करेगी। मां सीमा अत्री, बड़ी बहन डॉ. सोनल अत्री, छोटे भाई जय भारत ने मनु को फोन पर बधाई दी है।

ऐसे की शुरुआत
मनु ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम से बैडमिंटन की शुरुआत की थी। अंडर 13 एकल स्टेट चैंपियन बनने के बाद कोच के कहने पर वे युगल में खेलने लगे। 2010 में उनका युगल का कॅरियर शुरू हुआ। पिछले दो वर्षों में मनु अत्री एवं सुमित की जोड़ी ने चीन एवं ताइवान के खिलाड़ियों को मात दी। मनु अत्री इंडियन बैडमिंटन लीग में खेलने वाले प्रदेश के पहले शटलर भी हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में
जन्म : 31 दिसंबर 1992
निवासी : मेरठ
पार्टनर- सुमित रेड्डी (पुरुष युगल), अश्विनी पोनप्पा (मिश्रित युगल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें